
CM मान ने अमन अरोड़ा और अमनशेर सिंह शेरी कलसी को पंजाब पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज मैंने पार्टी प्रधान की जिम्मेवारी अपने दो करीबी सहयोगियों कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा व विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी को सौंपी है। पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शेरी कलसी उपाध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा भरोसा है कि वे आने वाले समय में पंजाब में पार्टी और संगठन को मजबूत करेंगे और नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।