
अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब ने अकाली सरकार के 17 पूर्व मंत्रियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में अकाल तख्त सचिवालय की ओर से एक पत्र सार्वजनिक किया गया है, जिसमें 2007 से 2017 तक बादल सरकार के कार्यकाल में मंत्री रहे 17 मंत्रियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जानकारी के मुताबिक अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के निजी सहायक प्रो. सुखदेव के हस्ताक्षर से 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री रहे बीबी उपिंदरजीत कौर, आदेश प्रताप सिंह कैरों, गुलजार सिंह रणीके, परमिंदर सिंह ढींडसा, सुच्चा सिंह लंगाह, जनमेजा सिंह सेखों, हीरा सिंह गाबरिया, सरवन सिंह फिलोर, सोहन सिंह ठंडल, दलजीत सिंह चीमा, सिकंदर सिंह मलूका, बीबी जागीर कौर, बिक्रम सिंह मजीठिया, मनप्रीत सिंह बादल, शरणजीत सिंह ढिल्लों, सुरजीत सिंह, महेशिंदर सिंह ग्रेवाल आदि भी तख्तों के जत्थेदारों के सर्वसम्मत निर्णय के अनुसारअध्यक्ष सुखबीर बादल के साथ समान रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है। इन से 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।