
जालंधर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान जालंधर के श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में तिरंगा झंडा फहराया। इस मौके पर अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों के लिए आजादी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पंजाबियों ने देश की आजादी के लिए बहुत बड़ी कुर्बानियां दी हैं. उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने हर स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु समेत देश की आजादी में हिस्सा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का भी जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के समय विभाजन का दंश पंजाबियों को भी झेलना पड़ा है।