
जालंधर : गणतन्त्र दिवस 2024 दिल्ली में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी कैडेटों को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय में ग्रुप कमांडर द्वारा अलंकृत किया गया। बिग्रेडियर अजय तिवारी सेना मेडल ग्रुप कमांडर ग्रुप मुख्यालय एनसीसी ने छ बटालियन के अठारह एनसीसी कैडेटों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से अलंकृत कर सम्मानित किया। कैप्टन प्रिया महाजन, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर पी सी एम एसडी कॉलेज 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन को भी बिग्रेडियर अजय तिवारी सेना मेडल ने सम्मानित किया। कैप्टन प्रिया महाजन ने रिफेसर कोर्स, अफसर ट्रेनिंग एकेडमी ग्वालियर मे प्रथम स्थान प्राप्त किया और जहां भारत से 124 एएनओ रिकेसर कोर्स में शामिल थी। बिग्रेडियर अजय ने बताया कैप्टन प्रिया महाजन ने राष्ट्र की 124 महिला एएनओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है विभिन प्रतियोगिताओं में सर्वोतम रही हैं जो जालन्धर ग्रुप के लिये गौरव का विषय है। कर्नल विनोद जोशी कमान अधिकारी 2 पंजाब एनसीसी बटालियन ने बताया आरडीसी कैम्प एनसीसी के 15 राष्ट्रीय कैम्पों में सबसे बड़ा हैं। दिल्ली कैम्प में पहुंचने के लिये कैडेटों को नौ कैम्पों की कड़ी प्रतियोगिताओं से गुजरना होता है। प्रत्येक कैम्प 10 दिनों का होता है। बिग्रेडियर अजय तिवारी ने कैप्टन प्रिया महाजन और विभिन्न बटालियन के 18 कैडेटों को कड़ी प्रतियोगिताओं से विजयी होकर ओ टी ए ग्वालियर और कर्तव्य पथ दिल्ली पर परेड करने की बधाईयाँ दी। जालन्धर ग्रुप के 18 कैडेट पंजाब का गौरव हैं। भविष्य मे अधिक एनसीसी कैडेट गणतन्त्र दिवस दिल्ली की कड़ी प्रतियोगिताओं को पार कर कर्तव्य पथ पर परेड करेंगें। अलंकरण समारोह में, कर्नल एम एस सचदेव कमान अधिकारी 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन, कर्नल आर पी सिंह डिप्टी ग्रुप कमांडर जालंधर, कर्नल अरुण जग्गी ट्रेनिंग ऑफिसर सेना की विभिन्न यूनिटों के प्रशिक्षक और ग्रुप हेडक्वार्टर के सिविल स्टाक शामिल थे।