
जालंधर : पंजाब के जालंधर में आतंकी लखबीर सिंह लांडा उर्फ लांडा हरिके के साथियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस दौरान 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई। जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।आतंकी लांडा का एक साथी भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लंडा हरिके के दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 7 अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर दी है।
पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी, जिसके बाद 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जालंधर कमिश्नरेट पुलिस क्राइम ब्रांच के स्टाफ को लंडा के गुंडों के बारे में सूचना मिली । इसके बाद उन्होंने पता लगाना शुरू किया। जब उन्हें जगह मिल गई तो पुलिस टीम ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जब दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई जबरदस्त क्रॉस फायरिंग में एक गैंगस्टर की गोली लगने से मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने घायल और उसके दूसरे साथी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। घायल पुलिस कर्मियों और गैंगस्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।