चंडीगढ़ताजा खबरपंजाबहोम

पंजाब-चंडीगढ़ में प्रदूषण से लोग परेशान, राजधानी रेड जोन में

नवंबर का पहला हफ्ता होने के बावजूद पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान सामान्य नहीं हुआ है। सुस्त मानसून के बाद राज्य में सर्दी आने में भी काफी वक्त लग गया है, यानी अभी सर्दी शुरू नहीं हुई है। पंजाब का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक और चंडीगढ़ का औसत तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार नवंबर का महीना सामान्य से अधिक तापमान के साथ गर्म रहने वाला है। 15 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

एक तरफ जहां लोग बढ़ते तापमान से परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग धुएं और प्रदूषित हवा से भी परेशान हैं। उत्तर भारत में स्मॉग का असर बढ़ता जा रहा है। चंडीगढ़ रेड ज़ोन में है और यहां औसत AQI 302 दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 383 तक पहुंच गया। अमृतसर में AQI 231 तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 399 रहा। इसके साथ ही बठिंडा का अधिकतम तापमान 313 डिग्री रहा। इसी तरह सबसे अधिक AQI जालंधर में 313, खन्ना में 239, लुधियाना में 253, मंडी गोबिंदगढ़ में 359, पटियाला में 285 और रूपनगर में 418 दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button