
लुधियाना : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आज लुधियाना दौरा भारी प्रदूषण के कारण रद्द कर दिया गया। दरअसल उन्हें लुधियाना एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी आना था। राज्यपाल कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी शामिल होना था। दरअसल घने कोहरे के कारण उपराष्ट्रपति का विमान हलवारा एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका।जहाज इंदौर के लिए रवाना हो गया। पीएयू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शामिल हुए। सम्मेलन को सीएम मान और राज्यपाल कटारिया ने संबोधित किया। जिसमें 400 से अधिक कृषि विशेषज्ञों ने भाग लिया। पीएयू के कुलपति सतबीर सिंह गोसल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का अभिनंदन किया। सीएम मान ने मोमबत्ती जलाकर सम्मेलन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब अन्नदाता है। हम केंद्र को 180 मीट्रिक टन चावल और 120 मीट्रिक टन गेहूं भेजते हैं। पंजाबियों ने देश को हरियाली देने के लिए कड़ी मेहनत की है। पंजाब का जल स्तर चावल उगाने के लिए काफी नीचे चला गया है, फिर भी पंजाब देश के लिए खड़ा है।