
मुंबई : नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बुधवार को रतन टाटा के निधन के बाद आज मुंबई में एक बैठक हुई, जिसमें रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन बनाया गया है। बैठक में सभी की सहमति से यह निर्णय लिया गया। इसके मुताबिक, नोएल को टाटा समूह के दो सबसे महत्वपूर्ण चैरिटेबल संगठनों सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह पहले इन संस्थानों के ट्रस्टी के रूप में काम कर रहे थे।
टाटा ट्रस्ट को बनाने में रतन टाटा ने अहम भूमिका निभाई। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में टाटा ट्रस्ट की बड़ी हिस्सेदारी है। इसमें हिस्सेदारी करीब 66 फीसदी है. टाटा समूह टाटा ट्रस्ट के तहत चलाया जाता है। ट्रस्ट परोपकारी पहलों और शासन की देखरेख के लिए काम करता है।