ताजा खबरपंजाबहोम

पंजाब में लिखे खालिस्तानी नारे, पन्नू ने दी CM मान और रवनीत बिट्टू को धमकी

दोराहा में खालिस्तान जिंदाबाद और सिख्स फॉर जस्टिस के नारे लिखे गए थे। ये नारे दोराहा में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की प्रतिमा पर भी लिखे गए हैं। भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के नेता आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो वायरल कर इसकी जिम्मेदारी ली है। इसके साथ ही पन्नू ने लुधियाना से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भी धमकी दी है।

वायरल वीडियो में आतंकी पन्नू पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। पन्नू के वीडियो में दोराहा में लिखे नारे की तस्वीर भी है. इससे साफ है कि पन्नू के स्लीपर सेल यहां सक्रिय हैं।

पन्नू द्वारा जारी किये गये वीडियो के बारे में जब दीपक रॉय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और सभी मुख्य सड़कों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विशेष नाकाबंदी कर वाहनों व राहगीरों की कड़ी जांच कर रही है। खन्ना पुलिस जिले के एस.एस.पी अश्विनी गोट्याल खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button