ताजा खबरपंजाबलुधियानाहोम

घरेलू विवाद के चलते महिला ने की ख़ुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

खन्ना : खन्ना के गांव एकोलाही में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला। उधर, ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों की मांग पर पुलिस ने तीन डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर सिविल अस्पताल खन्ना में पोस्टमार्टम कराया।
जिला फतेहगढ़ साहिब के थाना अमलोह के गांव माजरा मन्ना सिंह वाला निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि उसकी बहन रणजीत कौर की शादी करीब 3 साल पहले खन्ना के गांव एकोलाही के मंजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद बेटे मेहताब सिंह का जन्म हुआ, जिसकी उम्र 2 साल है। उसका जीजा मंजीत सिंह अक्सर उसकी बहन रणजीत कौर को परेशान करता था। वे घर में लड़ते रहते थे। इस कारण 4 दिन मायके में रहने के बाद रंजीत कौर 19 अगस्त को अपने ससुराल एकोलाही वापस चली गयी। 20 अगस्त को मंजीत सिंह ने फिर से उसकी बहन के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शाम को उसके जीजा ने उसे फोन कर बताया कि रणजीत कौर ने फांसी लगा ली है। जब वे इकोलाही पहुंचे तो देखा कि पीछे का दरवाजा खुला है। उसकी बहन के शरीर पर चोट के निशान थे. इससे उसे शक हुआ कि उसकी बहन की हत्या कर शव लटका दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button