
चंडीगढ़: पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव और सीनियर आईएएस विनी महाजन रिटायर हो गई हैं। इस समय वह केन्द्र में सेवारत थी। वह गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गये. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद शुक्रवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करके दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं अपने राज्य पंजाब और भारत सरकार में 37 साल से अधिक के बेहद संतोषजनक कार्यकाल के बाद कल आईएएस से सेवानिवृत्त हो गई। इतने सारे लोगों के जबरदस्त समर्थन और अवसरों के लिए आभारी हूं।विनी महाजन 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की कांग्रेस सरकार के दौरान उन्हें पंजाब का मुख्य सचिव बनाया गया था। 2020 में करण अवतार सिंह को हटाकर यह जिम्मेदारी दी गई. उस वक्त उनके पति दिनकर गुप्ता भी पंजाब के डीजीपी बने थे.