
नई दिल्ली: भारतीय पुरुष पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत के लिए एक और पदक जीता है। उन्होंने 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्रतियोगिता में भाग लिया। उनके सामने प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज़ थे। अमन ने क्रूज़ को 13-5 से हराया और इसके साथ ही भारत ने इन खेलों का अपना छठा पदक जीता।
विनेश फोगाट के पदक से चूकने के बाद ऐसा लग रहा था कि भारत 2008 के बाद पहली बार ओलंपिक कुश्ती में खाली हाथ लौटेगा, लेकिन अमन ने कांस्य पदक मुकाबले में दमदार प्रदर्शन कर भारत को खाली हाथ नहीं जाने दिया।